Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा में समाजसेवी ने की 15 आधुनिक कंप्यूटर की व्यवस्था

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा को भौतिक आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने में समाजसेवी सह प्रबंधक निर्देशक बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग सीमेंट के कैलाश कुमार कनोडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है. आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आए दिन बारिश का पानी स्कूल के अंदर प्रवेश कर जाता था. इससे विद्यार्थियों व शिक्षकों को काफी दिक्कतें होती थी. लेकिन अब स्कूली बच्चों को बुनियादी परेशानियों से राहत मिलेगी. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-two-youths-injured-in-a-fierce-collision-between-two-bikes-in-badjamda-one-is-in-critical-condition/">किरीबुरू

: बडा़जामदा में दो बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

बच्चों के लिए की गई आधुनिक उपकरण व दो स्मार्ट क्लास की व्यवस्था 

प्रधानाध्यापक ने बताया कि समाजसेवी कैलाश कुमार ने अपने स्तर से विद्यालय के वैसे कक्षा जो बारिश की वजह से रिस रहे थे, लगभग 4500 स्क्वायर फीट के क्षेत्र का पूर्ण मरम्मत का कार्य करवाया है. तत्पश्चात उन्होंने विद्यालय प्रांगण को सुसज्जित कराने के लिए फ्लोर ब्लॉक भी लगवाया है. आज के इस आधुनिक दौर में बच्चों की शिक्षा के लिए उन्होंने आधुनिक उपकरण, दो स्मार्ट क्लास तथा 15 आधुनिक कंप्यूटर की व्यवस्था की है. साथ ही जब उन्होंने बच्चों के नामांक के अनुसार शिक्षकों की कमी की समस्या देखी तो तत्काल अपने स्तर से योग्य शिक्षित युवक-युवतियों को विद्यालय में पदस्थापित कराने का कार्य किया. इसे भी पढ़े : अगस्त">https://lagatar.in/in-august-the-big-statements-of-cm-hemant-and-jmm-made-headlines-read/">अगस्त

में सीएम हेमंत और झामुमो के बड़े बयान जो बनीं सुर्खियां, पढ़ें

स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ वाटर फिल्टर लगवाया गया

बच्चों को स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो इसके लिए कनोडिया ने एक आरओ वाटर फिल्टर भी लगवाया है. वहीं, विद्यालय के इन चहुंमुखी विकास में उनके सहयोगी बड़ाजामदा समाजसेवी बजरंग शारदा ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है. विदित हो कि विद्यालय में बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने उत्तरोत्तर विकास के लिए संकल्प लिया है. साथ ही भविष्य में अन्य भौतिक सुविधाओं को प्रदान करने के लिए भी वे अग्रसर हैं. प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय परिवार एवं प्रबंधक विद्यालय को आदर्श बनाने के इस महत्वपूर्ण कार्य एवं इसकी उपलब्धि के लिए कैलाश कुमार का हार्दिक आभार व्यक्त करता है. इसे भी पढ़े : अगस्तः">https://lagatar.in/august-sometimes-the-attackers-on-the-bjp-and-sometimes-the-congress-leaders-were-seen-becoming-the-shield-of-hemants-government/">अगस्तः

कभी बीजेपी पर हमलावर तो कभी हेमंत सरकार की ढाल बनते दिखे कांग्रेसी नेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही