Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : समाजसेवी संजय प्रसाद ने रक्तदान कर बचाई प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की जान

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील अस्पताल में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला को रक्तदान कर बड़ाजामदा के सुख-चैन मोटर्स के मालिक संजय प्रसाद (पप्पू जी) ने उसकी जान बचाई है. प्रसव के लिए टाटा स्टील अस्पताल में आई चन्दा देवी के परिजनों के समक्ष उस समय विकट स्थिति उत्पन्न हो गई, जब चिकित्सकों ने एबी प्लस ब्लड की आवश्यकता बताई.  परिजन ब्लड बैंक गए जहां उन्हें ब्लड की उपलब्धता नहीं मिली. परिजनों ने इस संबंध में कई जगह गुहार लगाई लेकिन मदद नहीं मिली. [caption id="attachment_377774" align="aligncenter" width="530"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/novamundi-mahila-2.jpeg"

alt="" width="530" height="353" /> अस्पताल से दिया गया रक्तदान का सर्टिफिकेट[/caption] इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-referee-lucky-kumar-ghoghra-engaged-in-making-rural-children-the-best-football-players/">नोवामुंडी

: ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी बनाने में जुटे रेफरी लक्की कुमार घोघरा
रक्त की आवश्यकता की खबर जैसे ही समाज सेवी संजय प्रसाद को मिली तो उन्होंने तत्काल एक यूनिट रक्तदान कर परिजनों को राहत दिलाई. समाज सेवी संजय प्रसाद ने लोगों से आग्रह किया कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी है इसके लिए स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर लोगों के जीवन को बचाने का कार्य करें. रक्त के अभाव में कई लोगों की असमय मृत्यु हो जाती है, क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ्य व्यक्ति एक यूनिट रक्तदान हर तीन माह में कर सकता है. इससे उनका स्वास्थ्य और बेहतर होगा. ब्लड मिलते ही परिजनों ने संजय प्रसाद का आभार जताया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही