Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा के प्राथमिक विद्यालय में लगा सोलर जलमीनार खराब

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के हिरजीहार्टिंग के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में लगा सोलर जलमीनार खराब पड़ा हुआ है. इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ आसपास रहने वाले ग्रामीण भी काफी परेशान हैं. वर्ष 2019-20 में डीएमएफटी फंड से मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बाहुल्य टोला में इस पाइप जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया गया था. यह योजना शुरू होने के साथ ही 6 महीना के बाद इस सोलर जल मीनार से पानी निकलना बंद हो गया. जो आज तक बंद है. स्कूल के सहायक प्रधानाध्यापक सुखमति पूर्ति ने कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर सूचित किया उसके बावजूद जलमीनार खराब पड़ा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-11-including-vikas-singh-hete-and-sial-acquitted-in-arms-act-case/">जमशेदपुर

: आर्म्स एक्ट के मामले में विकास सिंह हेते और सियाल समेत 11 बरी

मध्यान भोजन के लिए घरों से ला रहे पानी

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार से फोन पर संपर्क किया गया पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. साथ ही पूर्वी पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में ही स्कूल में लगाया गया सोलर जल मीनार खराब हो गया. पंचायत स्तर से कई बार सोलर जल मीनार मरम्मत को लेकर लिखित शिकायत नोवामुंडी पीएचडी विभाग को की गई, उसके बावजूद भी समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ. स्कूल के बच्चे अपने-अपने घरों से बोतल में भरकर लाते हैं. वही स्कूल के सहायक प्रधानाध्यापक सुखमति पूर्ति ने कहा कि स्कूल में पानी की सुविधा नहीं रहने के कारण मध्यान भोजन भी बनाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. स्कूल की रसोईया अपने घरों से बर्तन में पानी भरकर स्कूल लेकर आती है तब जाकर मध्यान भोजन बनता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही