Search

 
 
 

नोवामुंडी : कृषि ऋण माफी योजना के तहत प्रखंड कार्यालय में लगा विशेष कैंप

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) :  नोवामुंडी के प्रखंड कार्यालय में सोमवार को झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत लाभुकों के लिए ई-केवाईसी हेतु जागरूकता अभियान सह विशेष कैंप का आयोजन किया गया. इसमें उपस्थित अंचलाधिकारी सुनील चंद्रा ने कहा कि केसीसी ऋण धारक से मात्र 1 रुपए प्राप्त कर 50 हजार रुपए ऋण माफ किया जाएगा. योजना का लाभ लेने हेतु लाभुक अपने निकटतम प्रज्ञा केंद्र, बैंक शाखा, बैंक प्रतिनिधि के माध्यम से अपना केसीसी खाता, आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर लेकर ई-केवाईसी करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-universitys-non-teaching-staff-is-not-getting-seventh-pay-scale-employees-upset/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के शिक्षकेत्तर कर्मचारी को नहीं मिल रहा सातवां वेतनमान, कर्मचारी परेशान
इसके लिए किसानों को झारखंड का निवासी होना चाहिए, किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, किसान के पास वैध आधार नंबर होना चाहिए, एक परिवार से एक ही फसल ऋण धारक सदस्य पात्र होंगे. अंचलाधिकारी ने सभी पात्र लाभुकों से अनुरोध किया कि वे अपना ई- केवाईसी कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही