Search

नोवामुंडी : चाईबासा के विभिन्न प्रखंड में सर्वजन पेंशन योजना के तहत विशेष दिव्यांग शिविर का होगा आयोजन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत विशेष दिव्यांगता शिविर का आयोजन चाईबासा जिला के विभिन्न प्रखंड में आयोजित होगी. इसके अंतर्गत पांच अप्रैल को मंझारी प्रखंड, मझगांव प्रखंड, कुमारडुंगी प्रखंड तथा तांतनगर प्रखंड के मंझारी में दिव्यांग शिविर लगेगा. छह अप्रैल को सोनुवा, गोइलकेरा, गुदड़ी प्रखंड के गोइलकेरा में दिव्यांग शिविर का आयोजन होगा. आगामी 8 अप्रैल को चक्रधरपुर, बंदगांव प्रखंड के चक्रधरपुर परिसर में शिविर का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-mla-sunita-chaudhary-had-a-courtesy-meeting-with-the-deputy-commissioner-including-2-news/">रामगढ़

: विधायक सुनीता चौधरी ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात समेत 2 खबरें

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी जानकारी

10 अगस्त को मनोहरपुर एवं आनंदपुर प्रखंड के मनोहरपुर में, 12 अगस्त को जगन्नाथपुर,नोवामुंडी तथा हाटगम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर में, 13 अप्रैल को सदर चाईबासा, खूंटपानी, झिंकपानी तथा टोंटो प्रखंड के सदर चाईबासा में दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी नोवामुंडी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो ने पत्र जारी कर दी है. उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि प्रखंड में लगने वाले विशेष दिव्यांगता शिविर में आकर इसका लाभ ले. सर्वजन पेंशन, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, दिव्यांग प्रमाण पत्र या किसी भी सरकारी योजना के लाभ से संबंधित जानकारी, पंजीकरण अथवा शिकायत हेतु मोबाइल नंबर 9279452376 पर, व्हाट्सएप 06582256301 पर सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते है लोग. इसे भी पढ़ें :बदल">https://lagatar.in/twitters-logo-changed-now-doge-is-visible-in-place-of-blue-bird/">बदल

गया Twitter का Logo, अब नीली चिड़िया की जगह दिखने लगा DOGE
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp