Search

 
 
 

नोवामुंडी : तेज रफ्तार पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा से गुवा आ रही एक पिकअप वैन (जेएच 05 सीएम 9657) बिचाईकिरी गांव के समीप पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में पिकअप वैन पुलिया के बीच लटक गई, जिससे पिकअप वैन का चालक और खलासी बाल-बाल बचे. घटना मंगलवार रात लगभग 8 बजे की है. इसकी सूचना बिचाईकिरी गांव के ग्रामीणों ने गुवा पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वैन को जब्त कर थाना ले गई. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-mla-inaugurated-two-transformers-in-gadasai-and-mundasai-villages/">नोवामुंडी

: गाडासाई एवं मुंडासाई गांव में दो ट्रांसफार्मर का विधायक ने किया उद्घाटन

चालक एवं खलासी मामूली रूप से घायल

पुलिस ने बताया कि पिकअप वैन का चालक काफी तेज रफ्तार से वाहन चल रहा था जिस कारण यह दुर्घटना हुई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन बड़ाजामदा से गुवा की ओर आ रही थी तभी बिचाईकिरी गांव पहुंचने पर टर्निंग पॉइंट में चालक ने वाहन से अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी पुलिया से टकराकर नीचे लटक गई. इस दुर्घटना में वाहन चालक एवं खलासी को हल्की चोटें आई है. बताया जा रहा है कि यह पिकअप वैन बड़ाजामदा स्थित रेखा गैस एजेंसी की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही