Search

 
 
 

नोवामुंडी : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी ने बच्चों को दिया फुटबॉल

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने खेल को बढ़ावा देने के लिए हिरजीहाटिंग के बच्चों को फुटबॉल वितरण किया. इस दौरान थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी बहुत जरूरी है. खेलने से मन के साथ-साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है. आज के बच्चे कल के भविष्य हैं. खेल के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं. बच्चे फुटबॉल पाकर काफी खुश दिखे. साथ ही बच्चों ने फुटबॉल देने के लिए थाना प्रभारी का आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-formation-of-childrens-parliament-in-neemdih-school-parvati-kalundia-became-the-president/">चाईबासा

: नीमडीह विद्यालय में बाल संसद का गठन, अध्यक्ष बनी पार्वती कालुंडिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही