Search

नोवामुंडी : बारहवीं की परीक्षा देकर लौट रहा छात्र सड़क दुर्घटना में घायल

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : जगन्नाथपुर से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देकर मोटरसाइकिल से नोवामुंडी संग्रामसाई लौट रहा छात्र सुनील चाम्पिया कोटगढ़ बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिये नोवामुंडी अस्पताल भिजवाया. घटना गुरुवार देर शाम की है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-women-need-to-be-respected-not-for-a-week-but-for-365-days-sunita-rai/">किरीबुरू

 : महिलाओं को एक सप्ताह नहीं बल्कि 365 दिन सम्मान देने की जरूरत है – सुनीता राय

परिजनों को दी गई जानकारी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के पहले सुनील चाम्पिया मोटरसाइकिल काफी तेज गति से चलाते हुए जगन्नाथपुर से नोवामुंडी की ओर जा रहा था. तभी बस स्टैंड के पास वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिये मुख्य सड़क पर बने बंपर पर असंतुलित होकर वह खुद ही गिर गया. मोटरसाइकिल की गति काफी तेज होने के कारण सिर, चेहरे व पैर में गंभीर चोट लगी है. क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कोटगढ़ के ढाबा में छोड़ दिया गया है. इस दुर्घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp