Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत छात्र-छात्राओं किया गया जागरूक

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना अंतर्गत गुवा बाजार स्थित आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार देर शाम को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को शिक्षा एवं कैरियर से सम्बंधित जानकारी दी गई. इसके साथ ही महिलाओं तथा बालिकाओं से सम्बंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों को बताया गया. बाल विवाह निषेध, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dead-body-of-a-young-man-found-on-the-track-between-kokpara-dhalbhumgarh-station/">चाकुलिया

: कोकपाड़ा – धालभूमगढ़ स्टेशन के बीच ट्रैक किनारे मिली युवक की लाश

थाना प्रभारी ने चिंता व्यक्त की

[caption id="attachment_669299" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/jagruk-2-300x145.jpg"

alt="" width="300" height="145" /> छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए.[/caption] गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बढ़ती अंधविश्वास, डायन-बिसाही, भूमि विवाद, नशापान आदि को लेकर होने वाली जघन्य हत्यायें, मारपीट व घरेलू हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की. थाना प्रभारी ने छात्र-छत्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को समय से पहले रोके और ऐसी घटनाओं से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को अवगत कराये, समाधान नहीं होने की स्थिति में पुलिस को जानकारी दे. बैठक में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव सहित आईटीआई संस्थान के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण युवक-युवतियां मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dead-body-of-a-young-man-found-on-the-track-between-kokpara-dhalbhumgarh-station/">चाकुलिया

: कोकपाड़ा – धालभूमगढ़ स्टेशन के बीच ट्रैक किनारे मिली युवक की लाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही