Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : अनुमंडल व पुलिस पदाधिकारीयों ने किया गुवा शहीद स्थल का निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : 8 सितंबर 1980 गुवा में हुए गोलीकांड में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण गुवा पहुंचते हैं. इसी को लेकर गुरुवार 8 सितंबर 2022 को भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है. साथ ही गुवा सेल के फुटबॉल मैदान मैं जनसभा के लिए मंच भी बनाया जा रहा है. सूचना है की इस मंच के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीदों को श्रद्धांजलि देने गुवा पहंचेंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-security-committee-withdrew-the-bodyguards-of-many-influential-people-of-the-ruling-and-opposition/">जमशेदपुर

: जिला सुरक्षा समिति ने सत्ताधारी व विपक्ष के कई रसूखदारों के बॉडीगार्ड वापस लिए

मालवाहक गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा

[caption id="attachment_412801" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Noamundi-police-officers-inspected.jpeg"

alt="" width="1280" height="576" /> शहीद स्थल का निरीक्षण करते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीगण.[/caption] मुख्यमंत्री की आने की सूचना को लेकर जगन्नाथपुर एसडीओ शंकर एक्का, एसडीपीओ किरीबुरू अजीत कुमार कुजूर तथा गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव सुरक्षा को लेकर गुवा बाजार स्थित श्रद्धांजलि सभा तथा गुवा सेल फुटबॉल मैदान स्थित जनसभा को संबोधित करने हेतु मंच का तथा गुवा एरोस्ट्रीप का निरीक्षण किया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस के पदाधिकारियों ने सुरक्षा से संबंधित पूरी बारीकियों से सभी स्थलों का निरीक्षण किया. साथ ही ज्यादा भीड़ भाड़ ना हो इसके लिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल के टुकड़ियों को भी गुवा के विभिन्न जगहों पर तैनात किया गया. गाड़ियों की पार्किंग के लिए गुवा एरोस्ट्रीप में बनाया गया है. ताकि गाड़ियां सड़क पर खड़ी ना हो. तथा मालवाहक गाड़ियों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया. ताकि शहीद स्थल से लेकर सभा स्थल तक सड़कें पूरी तरह खाली रहे. 8 सितंबर को शहीदों को श्रद्धांजलि देने कोल्हान के चारों विधायक तथा आदिवासी कल्याण सह ट्रांसपोर्ट मंत्री चंपई सोरेन के अलावा महिला बाल विकास कैबिनेट मंत्री जोबा मांझी पहुंचेंगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-parsudih-it-was-costly-to-make-a-child-labor-case/">जमशेदपुर

: परसुडीह में बच्चे से मजदूरी कराना महंगा पड़ा, केस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही