Search

 
 
 

नोवामुंडी : बेतेरकिया गांव में सुहागिन महिलाओं ने की मां विपदतारिणी की पूजा

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड के बेतेरकिया गांव में सुहागिन महिलाओं ने मां विपदतारिणी व्रत की पूजा-अर्चना किया. मां विपदतारिणी व्रत को लेकर मंदिर में सुबह से दोपहर तक महिलाओं की भीड़ रही. महिलाओं ने पूजा-अर्चना में मां को घास के साथ अनानास व आम सहित मौसमी फल चढ़ाए गए. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण करने से पहले सक्षासूत बांह में बांधा. मान्यता है कि मां विपदतारिणी के प्रसन्न रहने से घर में सुख-शांति बनी रहती है. सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा के बूथ अध्यक्ष पप्पु गौड़ ने कहा विपत्ती से छुटकारा पाने एवं परिवार की मंगल कामना के लिए इस व्रत को किया जाता है. मौके पर पप्पु गौड़, परशुराम बेहेरा, किरानी गौड़ सहित सुहागिन महिलाएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-aware-of-the-problems-of-makdampur-munshi-mohalla-will-clean-the-drain-at-his-own-expense/">जमशेदपुर

: मकदमपुर मुंशी मोहल्ला की समस्याओं से अवगत हुए विधायक मंगल कालिंदी, निजी खर्च पर कराएंगे नाला की सफाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही