Search

 
 
 

नोवामुंडी : सुखचैन ग्रुप ने नोवामुंडी बाजार में कांवरियों के लिए लगाया सेवा शिविर

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : रविवार को नोवामुंडी बाजार में सुखचैन ग्रुप द्वारा डाक कांवरिया के लिए सेवा शिविर लगाया गया. सेवा शिविर में डाक कांवरिया एवं जलाभिषेक करने वाले कांवरियों के बीच पूरी, सब्जी, खीर, नींबू पानी, गर्म पानी, चाय, कॉफी का वितरण किया गया. ज्ञात हो कि रविवार को चाईबासा, हाकुयाम से जल उठाकर पैदल कांवरियों का जत्था नोवामुंडी स्थित मुर्गा महादेव में सोमवार को जलाभिषेक करेंगे. कांवरियों का जत्था के भीड़ को देखते हुए नोवामुंडी प्रशासन भी जगह-जगह तैनात किए गए हैं ताकि कांवरियों को पैदल चलने में कोई परेशानी ना हो. इस दौरान सेवा शिविर कमेटी की ओर से सच्चिदानंद, सुरेश, संजय, विजय, मानदेव, राजा, लालु, आनंद, बबलू, रमेश सहित सुखचैन ग्रुप के सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-meeting-of-bjps-lok-sabha-migration-committee-organized/">चाईबासा

: भाजपा के लोकसभा प्रवास समिति की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही