Search

 
 
 

नोवामुंडी : टाटा स्टील फाउंडेशन ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  नोवामुंडी व आसपास के किशोरों में योग और उसके लाभों के बारे में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से टाटा स्टील फाउंडेशन ने नाबार्ड, चाईबासा के सहयोग से मंगलवार को `अंतरराष्ट्रीय योग दिवस` मनाया. इस कार्यक्रम में नोवामुंडी और उसके आसपास के किशोर, शाही एक्सपोर्ट स्टिचिंग सेंटर के छात्र, आदिवासी एसोसिएशन के सदस्य और टीएसएफ नोवामुंडी के कर्मचारियों सहित लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस दौरान योग विशेषज्ञ सुनील करुआ ने लगभग 16 आसनों का प्रदर्शन किया. इसमें मुद्रा ज्ञान, कपाल भाति, काटी सौंदर्य, अनुलोम विलोम, तितली, उज्जय प्राणायाम, भस्त्रिका, भ्रमरी प्राणायाम आदि कुछ आसन शामिल हैं. [caption id="attachment_337554" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/tata-steel-foundation.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे व अन्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-mining-organizes-green-therapy-workshop-at-sukinda/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील माइनिंग ने सुकिंडा में किया ग्रीन थेरेपी कार्यशाला का आयोजन

पूरी दुनिया में 21 जून को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

कार्यक्रम साकेत कुमार, डीडीएम नाबार्ड, चाईबासा, अनिल उरांव, हेड ओएमक्यू, टाटा स्टील फाउंडेशन और तुलसीदास गणवीर, यूनिट लीड, टाटा स्टील फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आयोजितकी गई. वहीं, कार्यशाला के दौरान एक स्वस्थ समग्र दिनचर्या के हिस्से के रूप में योग के महत्व पर जोर दिया गया. उल्लेखनीय है कि 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. यह स्वीकार करते हुए कि योग स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को आयोजित अपने 69वें पूर्ण सत्र में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित करने का निर्णय लिया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-mining-organizes-green-therapy-workshop-at-sukinda/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील माइनिंग ने सुकिंडा में किया ग्रीन थेरेपी कार्यशाला का आयोजन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही