Search

नोवामुंडी : टाटा स्टील फाउंडेशन ने फुटबॉल महोत्सव मनाया

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने नोवामुंडी में सोमवार को एएफसी ग्रासरूट फुटबॉल महोत्सव मनाया. इस दौरान मुख्य अतिथि टाटा स्टील से अमित कुमार रंजन चीफ प्लानिंग एंड लॉजिस्टिक और उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में टाटा स्टील से क्वाइमर तौहीद चीफ एचआरबीपी, ओएमक्यू और टाटा स्टील फाउंडेशन  से सीएसआर हेड अनिल उरांव और टाटा स्टील फाउंडेशन यूनिट लीड तुलसीदास गनवीर के साथ मुखिया उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-of-a-middle-aged-man-found-in-dimna-dam-police-engaged-in-identification/">जमशेदपुर

: डिमना डैम में मिला अधेड़ का शव, पहचान में जुटी पुलिस
टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे फुटबॉल सेंटर के तोरेटोपा सेंटर, कुटिंग्टा सेंटर, सियालजोड़ा सेंटर, और काटामाटी ओडिशा के क्योंझर के सियालीजोड़ा सेंटर, मुर्गाबेड़ा सेंटर के बच्चे महोत्सव में शामिल हुये. 5 सेंटर के 200 फुटबॉल खिलाड़ी आए थे. इसमें अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 के बच्चे शामिल थे. आज मेडिटेशन, जुम्बा डांस फिटनेट एक्सरसाइज और फुटबॉल से संबंधित गेम का अयोजन किया गया. साथ ही फुटबॉल की तकनीकी कौशल का एक्टिविटीज किया गया. इसके बाद एक मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया. इसमें आज के विजेता कुटिंगा सेंटर और उपविजेता टोरेटोपा सेंटर रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp