Search

नोवामुंडी : टाटा स्टील फाउंडेशन ने नर्सिंग कोर्स के लिए निकाला आवेदन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से एससी-एसटी युवतियों के लिए नर्सिंग कोर्स में नामांकन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है. इसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और उम्र सीमा 16 साल से 25 साल तक होनी चाहिए. इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है. नर्सिंग ट्रेनिंग में पश्चिमी सिंहभूम ब्लॉक के गोइलकेरा, सोनुवा, गुदड़ी, बंदगांव, टोंटो, मनोहरपुर, नोवामुंडी, आनंदपुर, चक्रधरपुर, टोकलो व करायकेला से अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. वहीं पूर्वी सिंहभूम ब्लॉक से मुसाबनी, डुमरिया, गुड़ाबांधा, घाटशिला, झांटीझरना पंचायत तथा सरायकेला-खरसावां ब्लॉक से कुची, खरसावां, नीमडीह, कुकड़ू के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-after-the-instructions-of-the-administration-the-work-of-repair-of-the-damaged-chapakals-started/">चाईबासा

: प्रशासन के निर्देश के बाद खराब पड़े चापाकलों के मरम्मत का कार्य शुरू

जमशेदपुर कार्यालय में जमा करते हैं आवेदन

उम्मीदवारों को मैट्रिक और इंटर का सर्टिफिकेट के साथ मार्कशीट, एडमिट कार्ड, ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र, स्थाई प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा दो संपर्क फोन नंबर देने होंगे. नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील फाउंडेशन के कार्यालय में जमा करने होंगे. उम्मीदवार सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते है. नर्सिंग ट्रेनिंग समाप्ति पर प्लेसमेंट होने से सालाना 2.5 लाख मानदेय मिलेगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//