Search

 
 
 

नोवामुंडी: टाटा स्टील फाउंडेशन किसानों को दे रही उन्नत कृषि पर प्रशिक्षण

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी, काटामाटी व जगन्नाथपुर क्षेत्र के अंतर्गत कई गांवों में उन्नत कृषि पर क्षमता निर्माण प्रशिक्षण की शुरुआत हो चुकी है. टाटा स्टील फाउंडेशन, नोवामुंडी की ओर से अब तक चार गांव में (डूमरजोवा ,मेरेलगाड़ा, नारायणपुर व पदमपुर) के एसएचजी और किसान समूह के कुल 133 किसान दादा व दीदियों को उन्नत कृषि पर क्षमता निर्माण प्रशिक्षण दिया जा चुका है. यह प्रशिक्षण अन्य गांवों में जारी है. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण किसानों को जैविक खाद का महत्व और लाभ की जानकारी देना है. साथ ही कृषि के क्षेत्र में जैविक खाद को बढ़ावा देना है. जैविक खेती एक अच्छे पोषण, अच्छे स्वास्थ्य और स्वादिष्ट भोजन का अच्छा स्रोत प्रदान करती है. उन्नत कृषि के प्रशिक्षण से ग्रामीण किसानों को रवि फसल,जैविक खाद (देसी खाद/गोबर खाद,हरी खाद, केंचुआ खाद,कंपोस्ट) और फसलों में लगने वाली कीट से बचने के उपाय जैसे नीमास्त्र, अग्नि अस्त्र, बीजामृत, घनजीवामृत जैसे कीटनाशक उपायों की जानकारी दी जा रही है. जिससे किसान फसलों में लगने वाले कीट व बीमारियों की स्वयं पहचान कर उनका उपचार कर पाएं. इसे भी पढ़ें -मौसम">https://lagatar.in/meteorological-update-monsoon-finally-departed-from-india-four-days-after-the-normal-date/">मौसम

विज्ञान अपडेट : आखिरकार सामान्य तिथि से चार दिन बाद भारत से विदा हो गया मानसून
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही