Kiriburu: डीजीएमएस चाईबासा प्रक्षेत्र के तत्वावधान में टाटा स्टील ओएमक्यू डिवीजन ने मंगलवार को नोआ बीट्स, नोवामुंडी में `योग जागरुकता सत्र` का आयोजन किया. इसका उद्देश्य टाटा स्टील के कर्मचारियों और अनुबंध श्रमिकों के बीच योग और इसके लाभों के बारे में जागरुकता पैदा करना था. यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक भाग के रूप में आयोजित किया गया था. इसे भी पढ़ें: IAS">https://lagatar.in/hemant-cabinet-may-approve-the-proposal-to-suspend-ias-pooja-singhal/">IAS
पूजा सिंघल को सस्पेंड करने के प्रस्ताव पर हेमंत कैबिनेट दे सकती है स्वीकृति
जेएलएन कालेज बालिका छात्रावास की चार छात्राओं ने भूखी रह कर दी परीक्षा, बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल में की गई भर्ती [wpse_comments_template]
पूजा सिंघल को सस्पेंड करने के प्रस्ताव पर हेमंत कैबिनेट दे सकती है स्वीकृति
खान सुरक्षा निदेशक ने भी कुछ "आसन" बताए
इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के 50 से अधिक कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया. सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अल्ताफ हुसैन अंसारी, निदेशक, खान सुरक्षा, चाईबासा ने योग और इसके लाभों के बारे में बताया, उन्होंने कुछ "आसन" भी दिखाए जो लोगों को अधिक धैर्यवान, अनुशासित और ऊर्जावान बनने में मदद कर सकते हैं.योग विशेषज्ञ ने लगभग 16 आसनों का प्रदर्शन किया
वहीं योग विशेषज्ञ ने लगभग 16 आसनों का प्रदर्शन किया जिनमे मुद्रा ज्ञान, कपाल भाति, कटि सौंदर्य, अनुलोम विलोम, तितली, उज्जै प्राणायाम, भस्त्रिका, भरमरी प्राणायाम आदि शामिल थे. इस अवसर पर शिरीष शेखर, चीफ नोआमुंडी, संजीत कुमार आध्या, हेड ऑपरेशन्स टी रेड्डी, सचिव नोवामुंडी मजदूर यूनियन और टाटा स्टील के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-four-girl-students-of-jln-college-girls-hostel-passed-the-examination-after-starving-ill-health-admitted-to-the-hospital-late-at-night/">चक्रधरपुर:जेएलएन कालेज बालिका छात्रावास की चार छात्राओं ने भूखी रह कर दी परीक्षा, बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल में की गई भर्ती [wpse_comments_template]
Leave a Comment