Search

 
 
 

नोवामुंडी : टाटा स्टील की एनआईएम को बाला गुलशन टंडन अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से किया गया सम्मानित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : टाटा स्टील की नोवामुंडी आयरन माइन (एनआईएम) को फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज (एफआईएमआई) द्वारा सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन के लिए वर्ष 2021-22 के लिए बाला गुलशन टंडन अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार शुक्रवार को नई दिल्ली में फिमी की 56वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) के दौरान दिया गया. शिरीष शेखर, चीफ, नोवामुंडी, टाटा स्टील और कमलेश महतो, प्रेसिडेंट, नोवामुंडी मजदूर यूनियन ने टाटा स्टील की ओर से भारत सरकार के खान मंत्रालय के सचिव आलोक टंडन से पुरस्कार प्राप्त किया.
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-55-year-old-woman-dies-due-to-lightning-other-two-injured/">साहिबगंज

: वज्रपात से 55 वर्षीय महिला की मौत, अन्य दो लोग घायल

शिरीष शेखर भी किये गए सम्मानित

पुरस्कार समारोह के दौरान शिरीष शेखर, चीफ नोवामुंडी, टाटा स्टील को भी सम्मानित किया गया और सस्टेनेबल माइनिंग के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने में खदान की सहायता करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए एक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. यह मूल्यांकन और प्रस्तुति के आधार पर था जिसके बाद फीमी पुरस्कार 2021-22 के लिए जूरी समिति के निर्णय के बाद एनआईएम को वर्ष 2021-22 के लिए बाला गुलशन टंडन एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चुना गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही