Search

 
 
 

नोवामुंडी : हर घर नल योजना में अनियमता की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : कुंटिगता गांव स्थित हर घर नल योजना में अनियमता बरते जाने की शिकायत के बाद मंगलवार को विशेष शाखा की टीम इसकी जांच करने पहुंची. इस दौरान टीम ने योजना का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की. निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत सही पाया गया. मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजित प्रधान ने जांच टीम के समक्ष योजना की खामियों को रखा. कहा कि सुदुरवर्ती इलाके तो छोड़िऐ कुचिबेड़ा, पुरती दिघिया, कुमिरिता, कुटिंगता, कातिकोड़ा, कोटगढ़, जेटेया, बड़ापासेया, बुरुबोड़ता आदि जगहों पर पेयजल की घोर किल्लत है. पानी का कनेक्शन तो दिया गया है परंतु समय पर पानी की सप्लाई नहीं की जाती है. सम्बंधित अधिकारी बिजली की समस्या बता कर ताल मटोल करते हैं, जबकि बिजली कि समस्या यहां नहीं है. वाल्व भी कई स्थानों में टूट गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-vorat-couple-injured-after-dog-entered-their-bike/">घाटशिला

: बाइक में कुत्ता के घुसने से वोराट दंपत्ति घायल

मुख्यमंत्री से की थी शिकायत

वहीं, कोटगढ़ जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष चुम्डा पूर्ति ने विशेष शाखा की टीम को लेजाकर कुचिबेड़ा का भौतिक निरिक्षण कराया और बरती गई अनियमितता से आवगत कराया. टीम के सदस्यों ने पाया कि पानी का पाइप एवं वाल्व टूटे रहने के कारण वाटर प्लांट कुटिंगता मे ही पानी नहीं पहुंच रहा है, ऐसे में पानी प्लांट तक कैसे पहुंचेगा. यह समस्या हरेक 100 मीटर के दौरान पाया गया. निरिक्षण के दौरान जनहित संघर्ष समिति अध्यक्ष चुम्डा पूर्ति, कांग्रेसी मो इमरान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान समेत विशेष शाखा के अधिकारी उपस्थित थे. बता दें कि इस मामले को लेकर कुछ दिनों पूर्व ही कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मंजित प्रधान ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया था व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था. मुख्यमंत्री ने अविलंब मामले की जांच का भरोसा दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही