Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : बोकना में पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने की बैठक

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मुख्य मार्ग के पास बोकना गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में आज शनिवार को मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने विशेष बैठक की. साथ ही बीते दो दिवसीय मकर महोत्सव की समीक्षा भी बैठक में की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष समीर पाठक ने कहा कि पंचमुखी हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना के बाद से मंदिर का निर्माण किया जाना नितांत ही आवश्यक हो गया है. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ होगा उसी दिन बोकना गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य का शुरू किया जाएगा. [caption id="attachment_533394" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Novamundi-Mandir-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> भोग का आनंद उठाते लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-a-boy-and-a-girl-injured-in-two-separate-incidents/">डुमरिया

: दो अलग-अलग घटनाओं में एक लड़का व एक लड़की घायल

मंदिर निर्माण में सहयोग करने का किया अपील

चूंकि भगवान हनुमान श्री राम के भक्त थे. बैठक में लोगों से निवेदन किया गया कि जो भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में पुण्य का भागी बनना चाहते हैं वह मंदिर प्रांगण में आकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. लोगों से आग्रह किया कि जो भी इस मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग राशि देंगे उनका नाम शीलापट पर लिखा जाएगा. मंदिर निर्माण के धनराशि संग्रह के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित किये जाएंगे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-mla-held-a-meeting-to-make-the-khatiani-johar-yatra-a-success/">घाटशिला

: खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने के लिए विधायक ने की बैठक

मंदिर कमेटी ने किया भोग का वितरण

कार्यक्रम के अंत में हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया. जिसमें आसपास गांव के साथ-साथ आने जाने वाले लोगों के बीच खिचड़ी भोग वितरण किया गया. बैठक में मुख्य रूप से समीर पाठक, मुकेश लाल, गणेश दास, राजा महापात्रों, विनीत जयसवाल, विनय प्रसाद, मिलन सिंह, सुदीप दास, राजकुमार तांती, राहुल वर्मा, लंकेश दास, विश्वनाथ दास, भरत पूर्ति सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही