Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवासाई के सामुदायिक भवन में कोल गुरु लाको बोदरा का जन्मोत्सव मनाया गया

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवासाई सामुदायिक भवन में कोल गुरु लाको बोदरा का जन्मोत्सव गुवासाई मुंडा मंगल पूर्ति की अध्यक्षता में किया गया. इस दौरान गुवा क्षेत्र के हो आदिवासी समुदाय के लोगों ने लाको बोदरा के तस्वीर पर फूल माला अर्पित किये. हो आदिवासी समुदाय के लोगों ने कोल गुरु लाको बोदरा का जन्मोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया. कार्यक्रम का शुभारंभ गुवासाई के दिउरी सुशील पूर्ति के प्रार्थना से की गई. ग्रामीण जयसिंह पुरती ने कोल गुरू लाको बोदरा की जीवनी के बारे में ग्रामीणों को बताया और हो भाषा वारंडचिति लिपि की पढ़ाई एवं शिक्षा पर जोर देने को कहा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-youths-convicted-of-murder-sentenced-to-life-imprisonment/">चाईबासा

: हत्या के दो दोषी युवक को आजीवन कारावास की सजा

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहे - सुमित पूर्ति

स्थानीय ग्रामीण सुमित पूर्ति ने समाज में सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहने को कहा. ग्रामीणों ने भी गांव में हो भाषा की पढ़ाई को दुबारा से चलाने की मांग की. इस कार्यक्रम में मुण्डा मंगल पूर्ति, सहायक मुण्डा लंका पुरती, दिउरी सुशील पुरती, डाकुवा जगमोहन पूर्ति, हो भाषा एवं साहित्य के प्रशिक्षक- जयसिंह पूर्ति, गुलियान चाम्पिया, लांगो पूर्ति, लंकेश्वर पूर्ति, सुमित पूर्ति, सिरिप हांसदा, मंगल सिंह पूर्ति, राज पूर्ति, सुमित्रा पूर्ति, जिरन चाम्पिया, पिंकी पूर्ति, मरियम पूर्ति, लक्ष्मी पूर्ति, राई सिद्धु, सीमा पूर्ति, क्षमा बोदरा सहित स्कूली छात्र-छात्राएं तथा बच्चे व ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही