Search

 
 
 

नोवामुंडी : पंचायत भवन को कब्जा मुक्त करने को लेकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष को मुखिया ने भेजा नोटिस

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के पूर्वी पंचायत एवं पश्चिमी पंचायत भवन पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संगीता नायक ने पांच साल से अवैध कब्जा कर रखा है. अवैध कब्जा को लेकर गुरुवार को नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो ने पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी व नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी के साथ बैठक की. इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो ने कहा कि यह पंचायत भवन पार्टी कार्यों के लिए नहीं बनाया गया है. यह पंचायत भवन जनहित मुद्दों व ग्राम सभा व पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिए है. परंतु बार-बार शिकायत मिल रही है कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संगीता नायक पार्टी कार्यों के लिए पंचायत भवन पर अवैध रूप से कब्जा की हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-langar-organized-with-shabd-kirtan-at-sakchi-gurudwara/">जमशेदपुर

: साकची गुरुद्वारा में शब्द-कीर्तन के साथ लंगर का हुआ आयोजन

पंचायत भवन खाली नहीं हुआ तो होगी कानूनी कार्रवाई

उन्होंने पंचायत भवन को कब्जा मुक्त करने के लिए दोनों पंचायत के मुखिया को निर्देश दिया कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संगीता नायक को अविलंब नोटिस जारी करें. पंचायत भवन खाली नहीं करने की स्थिति में उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बीडीओ के आदेश के बाद बाद दोनों मुखिया ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संगीता नायक को एक नोटिस जारी कर 5 दिनों के अंदर खाली करने का निर्देश दिया है. साथ ही दोनों मुखिया ने इसकी लिखित शिकायत गुवा थाना में भी की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही