Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों ने रचा नया कीर्तिमान

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सारंडा वन क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर फिर से जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. शिक्षकों के सतत् प्रयास एवं मार्गदर्शन से मेहनतकश बच्चों ने सराहनीय सफलता पाई है. विद्यालय के टॉपर छात्रों में विनीत आनंद 94.4 प्रतिशत प्रथम, मयंक कुमार पान 88.6 प्रतिशत द्वितीय एवं रिया पात्रा 88.2 प्रतिशत तृतीय स्थान पर रही. शेष अन्य विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा. विद्यालय से परीक्षा में शामिल 67 बच्चों के सफलता पर हर्ष जताते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने अभिभावकों के साथ बच्चों को बधाई दिया है. बच्चों की सफलता का श्रेय प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने डीएवी संस्था के निदेशक जेपी सूर, झारखंड ए जोन सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ओपी मिश्रा, सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी, क्षेत्र के अभिभावकों एवं शिक्षकों को दिया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mo-rizvi-of-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir-became-school-topper-in-12th/">घाटशिला

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का मो रिजवी बना 12वीं में स्कूल टॉपर

शिक्षकों एवं बच्चों की कड़ी मेहनत सराहनीय है

बच्चों के सफलता पर हर्ष जताते हुए स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि शिक्षकों एवं बच्चों की कड़ी मेहनत सराहनीय है. सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित इस स्कूल में बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में शिक्षकों द्वारा प्रातःकालीन एवं अपराह्न कालीन निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं लेना सराहनीय है. बच्चों के सच्चे प्रेरक एवं मार्ग दर्शक सेल गुवा के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में डीएवी गुवा का परीक्षा परिणाम और भी बेहतर होगा. मेधावी शिक्षकों में अनन्त कुमार उपाध्याय, सत्येन्द्र राय, विकास मिश्रा, पंकज कुमार, अनिरुद्ध दत्ता, अंजन कुमार, पुष्पांजलि नायक, शशि भूषण तिवारी, श्रवण कुमार पांडेय, जय मंगल साव, राजवीर सिंह व अन्य द्वारा बेहतर अध्यापन कर उत्कृष्ट शिक्षा बच्चों को दी जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही