Search

 
 
 

नोवामुंडी : प्रखंड में बारिश के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ी, अस्पताल में बेड फूल

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड में मौसमी बीमारी उल्टी एवं दस्त से ग्रामीण काफी संख्या मे ग्रसित हो रहे हैं. नोवामुंडी स्थित टिस्को अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है. वहां बेड भर चुके हैं. बीते दिनों चिकित्सक दिवस पर कोटगढ़ में शिविर लगाकर 178 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयां दी गई थीं. टाटा स्टील फांउडेशन नोवामुंडी के डॉक्टर धर्मेश्वर कुमार ने ग्रामीणों एवं आमजनों से अपील की है कि रात के बचे हुए बासी भोजन (भात, रोटी)का सेवन न करें, पीने के पानी को उबाल कर पीएं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-cultural-program-organized-on-guru-purnima/">चाकुलिया

: गुरु पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
पुराने कुआं एवं चुआं में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव कर घरों में लाकर उबालकर पीने योग्य बनाएं. मच्छरदानी का प्रयोग कर मलेरिया एवं डेंगू बीमारी से बचें, बारिश के मौसम में ग्रामीण घरों में जमीन पर नहीं सोयें. जहरीले सांप, बिच्छु आदि के प्रहार के शिकार होने से बचें, अपने-अपने घरों के आसपास अनावश्यक जल का जमाव न होने दें तथा जल्द से जल्द निकासी का समाधान करें. जिससे जल जमाव से उत्पन्न बीमारियों से बचाव हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही