Search

 
 
 

नोवामुंडी : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल के दसवीं बोर्ड का शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट

 
Noamundi (sandip kumar prasad) : नोवामुंडी टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल का 10वीं बोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. कुल 49 छात्र-छात्राओं ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी. जिसमें 44 छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वही पाँच छात्र-छत्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसमें श्रुति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किया. अस्तिका प्रियांशी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, जबकि देवदास प्रधान को 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-excellent-performance-of-children-of-dav-public-school-guava-in-cbse-12th-board/">नोवामुंडी

: सीबीएसई 12वीं बोर्ड में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन
तान्या मल्लिक ने 93.0 प्रतिशत, नितिन अमन ने 90.4 प्रतिशत, प्रज्ञा प्रमिता गिरी को 90.2 प्रतिशत अंक मिले. वहीं प्रियंका नायक ने 90.2 प्रतिशत अंक लाकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है. बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर नोवामुंडी टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुईयां ने बच्चों की सफलता के लिए स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं उनके माता पिता को श्रेय देते हुए कहा कि आज सभी बच्चों ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन किया हैं. यह बहुत ही हर्ष की बात है स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्कूल का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही