Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : ऑल इंडिया मूल निवासी अनुसूचित जाति संघ की बैठक में समाज के उत्थान पर हुई चर्चा

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा सेवा नगर स्थित फुटबॉल मैदान में ऑल इंडिया मूल निवासी अनुसूचित जाति संघ की बैठक शनिवार को की गई. इस बैठक में ऑल इंडिया मूलनिवासी अनुसूचित जाति संघ के अध्यक्ष महावीर मुखी, केंद्रीय उपाध्यक्ष दीनू करुवा, जिला अध्यक्ष मंगल करुवा तथा जिला सचिव ओमकार करुवा शामिल हुए. इस दौरान हरिजन समाज के लोगों के उत्थान के बारे में चर्चा की गई. जिसमें ऑल इंडिया मूलनिवासी अनुसूचित जाति संघ के अध्यक्ष महावीर मुखी ने कहा कि आज देखा जाए तो देश से लेकर राज्य तक बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है. रोजगार की तलाश में लोग दूसरे राज्यों मैं रोजगार की तलाश में जा रहे हैं. जबकि हमारे राज्य में इतनी सारी कंपनियां रहते हुए किसी को रोजगार नहीं मिल पा रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ajsu-picketing-for-repair-of-nh-32/">चांडिल

: एनएच 32 की मरम्मत के लिए आजसू का धरना-प्रदर्शन

आगे बढ़ने के लिए एकजुटता जरूरी : महावीर मुखी

संघ के अध्यक्ष ने कहा कि समाज को एकजुट होना बहुत ही जरूरी है और एकजुटता से ही बड़े से बड़े काम को आसानी से किया जा सकता है. जब तक हम एकजुट नहीं होंगे तब तक हमें कोई नहीं पहचानेगा. उन्होंने कहा कि आज के युवा वर्ग रास्ते भटक गए हैं उन्हें भी समाज के साथ जोड़कर रास्ते पर लाना समाज का कर्तव्य है. जब तक आवाज बुलंद नहीं होगा तब तक हम कोई भी कार्य नहीं कर सकते हैं. इस दौरान मौके पर अरुण गोच्छाईत, टीमु गोच्छाईत, संजू गोच्छाईत, विशाल करुवा, सूरज करुवा, उत्तम करुवा, बादल करुवा, तरनी करुवा, अजय करुवा सहित महिलाओं में ओमी करुवा, कांता करुवा समेत समाज के कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-separate-officer-quarters-will-be-built-for-tata-college-retirement-age-may-increase-for-non-teaching-employees/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज के लिए अलग से बनेगा ऑफिसर क्वार्टर, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बढ़ सकती है रिटायरमेंट की उम्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही