Search

नोवामुंडी : चोरी के आरोपी को गुवा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा सेल खदान में बीते 21 मई को गुवा सेल खदान क्षेत्र से लगभग 12 हजार रुपए कीमत के कल पुर्जें की चोरी हो गई थी. इसकी सूचना मिलने पर गुवा सेल के उप महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार झा ने 22 मई को गुवा थाने में चोरी से संबंधित लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत दर्ज के बाद गुवा पुलिस चोर की खोजबीन जारी कर दी. गुरुवार सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुवा पुलिस ने गुवा सेल खदान से चोरी की गई कल पुर्जों को गुवा स्थित विभु टाल उर्फ लोहा सिंह टाल से छापामारी कर सभी कलपुर्जा बरामद कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-holds-meeting-with-officials-to-solve-drinking-water-problem-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में पेयजल की समस्या हल करने के लिए विधायक ने अधिकारियों के साथ की बैठक

लोहा सिंह टाल मालिक ने की थी चोरी

इस संबंध में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि गुवा स्थित विभु टाल उर्फ लोहा सिंह टाल के मालिक विभु उर्फ लोहा सिंह ने ही गुवा सेल खदान से कल पुर्जों की चोरी की थी. और गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//