Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : किराना दुकान का ताला तोड़ 3 हजार नकदी सहित 10 हजार की चोरी

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुआ बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पिछे एक किराने की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे सामानों की चोरी कर ली. साथ ही दुकान में रखे गल्ले से नगद 3 हजार रुपए भी चोरी कर लिये. घटना के संबंध में किराना दुकान के मालिक पवन कुमार झा ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर रात 10 बजे अपने घर चले गए. शुक्रवार सुबह जब वह दुकान आये तो देखा कि दुकान का ताला टूटा है. साथ ही दुकान का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है. जांच करने पर पाया कि उसके दुकान में चोरी कर ली गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-attack-on-district-headquarters-dr-ajay-health-ministers-brother-including-dozens-arrested/">जमशेदपुर

: जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, डॉ. अजय, स्वास्थ्य मंत्री के भाई समेत दर्जनों गिरफ्तार

पुलिस को दी चोरी की सूचना

चोरी की जानकारी होते ही इसकी सूचना गुआ थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव को दी. इस दौरान दुकान मालिक पवन कुमार झा ने बताया कि उनकी दुकान में रखें 20 लीटर पेट्रोल, 10 पैकेट सिगरेट का डिब्बा, चॉकलेट की 5 बोतल, गल्ला में रखा नगद 3 हजार रुपए, 10 बिस्किट की पैकेट सहित अन्य सामान की चोरी हुई है जिसकी कुल कीमत मूल्य लगभग 10 हजार रुपए बताई जा रही है. ज्ञात हो कि कुछ दिनों से गुआ में नाबालिग छोटे-छोटे बच्चों द्वारा दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. यह छोटे-छोटे बच्चे नशा पान को लेकर चोरी कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही