Search

 
 
 

नोवामुंडी : टाटा स्टील फाउंडेशन का तीन दिवसीय नेतृत्व क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण संपन्न

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad): गुवा के नुईया गांव में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आयोजित गैर आवासीय नेतृत्व क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया. तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने का तथा विकास का प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही बताया गया कि महिला-पुरुष में भेदभाव करना कहीं ना कहीं महिलाओं के विकास में बहुत बड़ी बाधा है. इस भेदभाव को दूर करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को योग्य एवं सुदृढ़ बनना होगा जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सके. साथ ही एक निडर लीडर की तरह अपना जीवन जी सके. अच्छा लीडर बनने के लिए किन-किन गुणों को अपनाना है उसकी जानकारी इस प्रशिक्षण के माध्यम से दी गई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-thieves-steal-by-entering-the-house-through-the-window-police-engaged-in-investigation/">चक्रधरपुर

: खिड़की से घर में घुसकर चोरों ने की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

महिलाओं को आगे बढ़ाने का हो रहा प्रयास

इसके साथ ही गांव में फैली कुरीतियों जैसे बाल विवाह, डायन कुप्रथा, बाल श्रम, बच्चों को स्कूल भेजना आदि की जानकारी दी गई तथा अंधविश्वास को कैसे दूर किया जाए इसके बारे में बताया गया. इस प्रशिक्षण में कुल 47 महिलाओं ने भागीदारी दिखाई. यह प्रशिक्षण को-ऑर्डिनेटर गीता बहादुर की सहायता से आयोजित किया गया. इसे सफल बनाने में टाटा स्टील फाउंडेशन की तरफ से यूनिट लीड तुलसीदास गणवीर, सीएसआर प्रबंधक चंदन मिश्रा एवं फील्ड समन्वयक हरि का सहारनीय योगदान रहा. प्रशिक्षक के रूप में स्वयं सहयता समूह से जुड़ी ममता देवी एवं रीना देवी महिलाओं का नेतृत्व कर रही थी. यह कार्यक्रम टाटा स्टील फाउंडेशन की एक नई पहल है, ताकि समूह की महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़े और समूह को और मजबूत कर अन्य महिलाओं को भी एक नई राह दिखाएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही