Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा नोवामुंडी के बीच कांडेनाला से पहले तीखा मोड़ पर दो मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर हो गई. घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नोवामुंडी से प्राथमिक विद्यालय गितिकेंद गांव के शिक्षक सुनील कुमार चौधरी तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक सतीश कुमार बघेल मोटरसाइकिल से कही जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-dumping-the-garbage-collected-from-the-city-became-a-problem-for-the-municipality/">सरायकेला
: शहर से बटोरा गया कचरा डंप करना नगरपंचायत के लिए बना मुसीबत
: शहर से बटोरा गया कचरा डंप करना नगरपंचायत के लिए बना मुसीबत [wpse_comments_template]
: शहर से बटोरा गया कचरा डंप करना नगरपंचायत के लिए बना मुसीबत
बड़ाजामदा पुलिस मामले की कर रही है छानबीन
इस घटना में तीनों घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को पास के नोवामुंडी टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मोटरसाइकिल चला रहे एक शिक्षक के चेहरे व आंख के पास गहरी चोटें लगी है. वहीं विपरीत दिशा से आ रहे पांडराशाली निवासी मोटरसाइकिल चालक को भी गहरी चोटें आई है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ाजामदा थाना ने दोनों मोटरसाइकिल जब्त कर लिया. घटना के संबंध में बड़ाजामदा पुलिस मामले की छानबीन कर रही. ज्ञात हो कि आए दिन पुलिया के समीप सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती है. कई बार इसकी मरम्मत को लेकर बड़ाजामदा वासियों ने प्रशासन से मांग की परंतु आज तक सड़क नहीं बन पाया. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-dumping-the-garbage-collected-from-the-city-became-a-problem-for-the-municipality/">सरायकेला: शहर से बटोरा गया कचरा डंप करना नगरपंचायत के लिए बना मुसीबत [wpse_comments_template]
Leave a Comment