Search

 
 
 

नोवामुंडी : मुख्य सड़क पर बिजली पोल गिरने से आवागमन बाधित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी बस्ती से मुर्गा मंदिर जाने वाले मुख्य सड़क पर बिजली का पोल गिरने से पूरी तरह से आवागमन बाधित हो गया है. मुख्य सड़क पर गिरे बिजली के पोल को हटाने की ग्रामीणों ने नोवामुंडी डीवीसी स्थित बिजली विभाग को पत्र लिखकर मांग की है. परंतु बिजली पोल अभी तक नहीं हटाया गया है. इस कारण लोगों को उस रास्ते से आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही लोगों ने प्रशासन से भी मांग की है कि मुख्य सड़क पर गिरे बिजली पोल को जल्द से जल्द दुरुस्त कर हटाया जाए ताकि लोगों को परेशानी ना हो. ज्ञात हो कि अभी सावन का महीना चल रहा है और श्रद्धालु इसी रास्ते पैदल मुर्गा महादेव जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-number-of-patients-of-viral-fever-increased-in-the-changing-season/">मनोहरपुर

: बदलते मौसम में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही