Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : सड़क किनारे खड़ी स्कूटी पर चढ़ा ट्रेलर, स्कूटी क्षतिग्रस्त, काफी देर चला हंगामा

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डीवीसी काली मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़ी स्कूटी (जेएच 06 एच 5417) को जगन्नाथपुर से आ रही ट्रेलर (जेएच 05 डीजे 6750) स्कूटी के ऊपर से पार हो गई. इस घटना को देखते ही कुछ लोगों ने जोर से आवाज लगाई और टेलर को रुकवाया गया. बताया जा रहा है कि नोवामुंडी के रहने वाले कांट्रेक्टर अख्तर खान की स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर कुछ सामान लेने के लिए दुकान गए हुए थे. इतने में जगन्नाथपुर से आ रही ट्रेलर ने खड़ी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया.

टाटा स्टील के अधीन चलती है ट्रेलर

इस दुर्घटना में स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि स्कूटी में कोई सवार नहीं था नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेलर नोवामुंडी टाटा स्टील के अधीन चलता है. यह दुर्घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है. इसकी सूचना नोवामुंडी थाने को दे दी गई है. थाना प्रभारी अंकिता सिंह मामले की छानबीन कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही