Search

 
 
 

नोवामुंडी : घरेलू विवाद से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मानकी साईं गांव में 43 वर्षीय सुनीता तियु ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को सुनीता अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान उसने देर रात घर के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. शनिवार सुबह जब उसका पुत्र उसे जगाने गया तो मां को फंदे से लटका पाया. इसके बाद उसने अपने परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मुंडा ने जगन्नाथपुर थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह को इसकी सूचना दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को किसी बात को लेकर उसका परिजनों के साथ विवाद हो गया था, उसी गुस्से में आकर सुनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-parents-meeting-organized-at-kv-meghahatuburu/">किरीबुरू

: केवी मेघाहातुबुरु में पैरेंट्स मीटिंग आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही