Search

 
 
 

नोवामुंडी : बैंक कर्ज के तनाव में ट्रक मालिक ने की खुदकुशी

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बैंक के कर्ज को लेकर तनाव में आए एक वाहन मालिक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. शुक्रवार सुबह वाहन (ट्रक) मालिक महाकुड़ उर्फ मीटू (38) का शव 12 चक्के ट्रक की खिड़की से लटका मिला है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना पश्चिमी सिंहभूम से सटे ओडिशा के केंदुझर जिले स्थित तेलकोई थाना अंतर्गत छामुंडा गांव की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-schoolgirl-molested-in-bagbera-family-attacked-for-protesting/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में स्कूली छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर परिजनों पर किया हमला

फाइनेंस कंपनी लोन चुकाने का बना रही थी दबाव

प्राप्त सूचना के अनुसार मुकुंद महाकुड़ उर्फ मीटू ने टाटा फाइनेंस से लोन लेकर एक ट्रक खरीदा था. पिछले 6 महीनों से लोडिंग कार्य बंद रहने के कारण उसका ट्रक पिछले 4 महीनों से खड़ा था. इससे वह अपनी गाड़ी की किस्त नहीं चुका पा रहा था. दूसरी ओर फाइनेंस कंपनी द्वारा दिन रात के तकादा से वह परेशान था. मिटू ने अपनी जमीन बेच कर कुछ लोन चुकाया था, पर दिन प्रतिदिन लोन का बोझ बढ़ने से वह परेशान हो गया था और मानसिक तनाव में था. इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पहुच मामले की जांच में जुट गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-education-department-prepared-the-transfer-list-of-teachers/">जमशेदपुर

: जिला शिक्षा विभाग ने तैयार की शिक्षकों के तबादले की सूची 

काम बंद होने से वाहन मालिक है परेशान

ओडिशा का केंदुझर जिला लौह अयस्क की खदानों से भरा पड़ा हुआ है. यहाँ राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय कंपनियां कार्य कर रही है. सभी कंपनियां लौह अयस्क का परिवहन, रेलवे साइडिंग, अपने कारखाने तथा बंदरगाहों तक माल पहुंचाने के लिए ट्रक तथा डम्परों का व्यवहार करती है. इस वजह से जिले के अधिकांश लोग ट्रक तथा डम्पर या परिवहन कार्य से जुड़े हुए है. परंतु पिछले दो सालों से कई खदानों के बंद रहने, लौह अयस्क चूर्ण (फाइनस) का निर्यात न के बराबर होने और परिवहन कार्य मे नियोजित गाड़ियों के भाड़े में अत्यधिक गिरावट होने के कारण गाड़ी मालिको की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. जोड़ा और बड़बिल खनिज क्षेत्र में कई वाहन मालिकों की गाड़ियां फाइनेंसर खिंच चुके है. कई लोगों की गाड़ियां काम के इंतजार में अब भी खड़ी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही