Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : टीएसएफ ने डेंगू से बचाव को लेकर एंटी लार्वा का किया छिड़काव

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में डेंगू एवं मलेरिया अपना पैर पसार रही है. आए दिन इससे संक्रमित लोग गुवा सेल अस्पताल पहुंच रहे हैं. इसकी रोकथाम को लेकर जहां गुवा सेल अस्पताल प्रबंधन काफी प्रयासरत है वहीं इसकी रोकथाम को लेकर नोवामुंडी टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) टीएसआरडीएस के सौजन्य से डेंगू मलेरिया का एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है. साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि अपने आसपास के जगह को साफ सुथरा रखें. कहीं पर भी 2 से 3 दिन तक जमा पानी को इकट्ठा न होने दें. रात में हमेशा मच्छरदानी लगाकर ही सोए. इसके लक्षण जैसे बुखार, सर्दी, खांसी, उल्टी, दस्त के दिखने पर तुरंत ही नजदीक के अस्पताल में जाकर जांच कराएं. साथ ही गांव में फैले अंधविश्वासों को दूर करने हेतु झाड़ फूंक न करने का सलाह दी गई. इस दौरान जगह-जगह जमे बारिश के पानी पर एंटी लार्वा की दवा का छिड़काव किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vande-bharat-will-soon-run-on-tatanagar-howrah-route-mp-gave-information/">जमशेदपुर

: जल्द चलेगी टाटानगर-हावड़ा रूट पर वंदे भारत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही