Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा सेल खदान में वाहनों से डीजल चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा सेल खदान से डीजल चोरी कर ले जा रहे हैं दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को शुक्रवार शाम पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने दोनों को उस वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार किया जब ये वाहनों से डीजल की चोरी कर रहे थे. गिरफ्तार अभियुक्तों में गुवा कल्याण नगर का रहने वाला श्यामल चाम्पिया व गुवा के ही जाटाहाटिंग निवासी सनी तिर्की शामिल है. इस संबंध में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि गुवा सेल प्रबंधन द्वारा बार-बार शिकायत मिल रही थी कि उनके खदान क्षेत्र में वाहनों से डीजल की चोरी हो रही है. इसी संदर्भ में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई और दोनों को डीजल चोरी करते पकड़ लिया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-health-workers-held-a-meeting-regarding-the-convention-and-picketing-program/">घाटशिला

: अधिवेशन एवं धरना कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही