Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शनिवार को ग्राम संगठन समन्वय समिति का(VOCC) दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत कोटगढ़ संकुल संगठन कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में ग्राम संगठन में संधारित किए जाने वाले खाता-बही, बैठक पंजी, बचत पंजी, साधारण रजिस्टर, नगद रजिस्टर, ऋण रजिस्टर का रख-रखाव पहर विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-hundreds-of-liters-of-water-is-being-wasted-by-flowing-through-the-tap-in-the-block-headquarters/">घाटशिला
: प्रखंड मुख्यालय में नल से बह कर सैकड़ों लीटर पानी हो रहा बर्बाद प्रशिक्षण में कोटगढ, टोंटोपोसी, सरबाई, पेटेता, द्वारसाई, बेतरकीया, दुधबिला, कोलाईसाई, बहादा और कुमिरता आदि ग्राम संगठन समन्वय समिति के सदस्य, ग्राम संगठन के सामाजिक कार्य उप समिति के सदस्य, संकुल संगठन के सामाजिक कार्य उप समिति के सदस्य, संकुल संगठन के पदधारियों एवं सक्रिय महिला दीदियों ने भाग लिया. रांची से आए दो राज्य साधन सेवियों ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण को सफल बनाने में सामुदायिक समन्वयक शशिकांत देवगम एवं संकुल संगठन के अध्यक्ष मेंजती पूर्ति का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-health-check-up-camp-will-be-organized-in-bihar-medical-on-march-19/">चाईबासा
: 19 मार्च को बिहार मेडिकल में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया जाएगा आयोजन [wpse_comments_template]
नोवामुंडी : कोटगढ़ संकुल संगठन कार्यालय में वीओसीसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Leave a Comment