Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : हाटगम्हरिया में बाइक से गिरने से दो की मौत

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बाइक से गिरने से हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत केंद्रपोसी गांव निवासी 45 वर्षीय जंमबीरा सिंकू और 11 वर्षीय जमादार खंडाइत की मौके पर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम दोनों एक बाइक पर सवार होकर हाटगम्हरिया से अपने गांव केंद्रपोसी जा रहे थे. रास्ते में रेलवे ट्रैक पर दोनों बाइक समेत गिर पड़े. इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-nyaya-yatra-in-odisha-rahul-lashed-out-at-bjp-bjd-capitalists-are-looting-the-state/">भारत

जोड़ो न्याय यात्रा ओडिशा में, राहुल भाजपा-बीजद पर बरसे, पूंजीपति राज्य को लूट रहे
ग्रामीणों ने दोनों को पहले रेलवे ट्रैक से हटाया. दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई थी. बुधवार को हाटगम्हरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक से हाटगम्हरिया से गांव लौट रहे थे. रास्ते में बाइक समेत गिर जाने से मौत हो गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही