Search

 
 
 

नोवामुंडी : बड़ाजामदा बाजार के पास 11 हजार वोल्ट के दो खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति ठप

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के बगल में नोवामुंडी डीवीसी से आ रहे 11 हजार वोल्ट के दो बिजली खंभे के अचानक गिर जाने से बड़ाजामदा क्षेत्र पूरी तरह से अंधकार में डूब गया है साथ ही बड़ाजामदा रेलवे में भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है. यह घटना रविवार शाम 5 बजे की है. नोवामुंडी डीवीसी से आए 11 हजार वोल्ट के दो बिजली के खंभे बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के बगल खेत में लगाया गया था. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-thousands-stolen-from-a-shop-in-gudri-bazaar-attempted-theft-in-two-other-shops-as-well/">चक्रधरपुर

: गुदड़ी बाजार के एक दुकान से हजारों की चोरी, दो अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास

खंभे को ठीक करने में 2 दिन का समय लगेगा - विद्युत विभाग

खेत गीली होने की वजह से दोनों बिजली के खंभे गिर गये. इस संबंध में नोवामुंडी डीवीसी विद्युत विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसे ठीक करने में 2 दिन का समय लगेगा. इसलिए 2 दिनों तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी. वहीं इसी 11 हजार लाइन से बड़ाजामदा रेलवे को भी बिजली सप्लाई दी गई थी. परंतु रेलवे के पास डबल लाइन होने की वजह से रेलवे बाधित नहीं रहा परंतु रेलवे के क्वार्टर में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही