Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवासाई व पलटनसाई में 2019 से दो जलमीनार खराब, ग्रामीण चुआं का पानी पीने को विवश

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना अन्तर्गत गुवासाई और पलटनसाई में वर्ष 2019 में पंचायत फंड से निर्मित दो जलमीनार से पेयजल की सुविधा ग्रामीणों को अब-तक नहीं मिल पा रही है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने बताया की दोनों जलमीनार का निर्माण पंचायत फंड से चाईबासा के मेसर्स देवकी ट्रेडर्स द्वारा किया गया था. जितना डीप बोरिंग किया जाना था उतना नहीं किया गया. हालांकि प्रारम्भ में हीं ग्रामीण प्राक्लन अनुसार डीप बोरिंग करने का दबाव उक्त कंपनी पर बनाते रहे लेकिन उन्होने किसी की नहीं सुनी. नतीजा यह हुआ की कुछ दिन बाद से ही जलमीनार से पानी आना बंद हो गया. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-preparations-are-being-made-vigorously-for-the-unveiling-of-the-idol-in-dav-guava/">नोवामुंडी

: डीएवी गुवा में वार्षिकोत्सव को लेकर की जा रही है जोर-शोर से तैयारी

सोलर प्लेट भी खराब

[caption id="attachment_599611" align="aligncenter" width="224"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/solar-jal-minar-3-224x300.jpg"

alt="" width="224" height="300" /> शिकायत पत्र.[/caption] ग्रामीणों ने बताया की जलमीनार में लगा सोलर प्लेट भी खराब हो चुका है. इसे ठीक कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए कई बार पीएचडी विभाग नोवामुण्डी से शिकायत की गई, लेकिन आब-तक ठीक नहीं कराया गया . पांच वर्ष तक जलमीनार की देखरेख ठेका कंपनी को दी गई थी. गर्मी के बढ़ने के कारण क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है. इसे ठीक नहीं कराया गया तो दोनों बस्ती के सैकड़ों परिवारों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो जायेगा. 2019 से ग्रामीण कारो नदी के तट पर चूआं बनाकर पानी भर कर पीने के विवश है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%a6%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक घोटाला, छात्राएं सड़क पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही