Search

 
 
 

नोवामुंडी : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

 
  • तेज गति से चला रहे थे बाइक
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र के गुवासाई में काफी तेज गति से बाइक चलाना दो युवक को महंगा पड़ गया. दोनों युवकों की दुर्घटना में मौत हो गई. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार रात 12:30 बजे सेवा नगर निवासी 19 वर्षीय ओम बेहरा पिता विक्रम बेहरा तथा गुवासाई स्थित प्रीपेड कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय प्रकाश पान पिता इंद्रजीत पान अपनी हीरो मोटरसाइकिल (जेएच 06 आर 5531) काफी तेज गति से अपनी बाइक चला रहा था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-strategy-made-to-give-historic-victory-to-mp-geeta-koda/">किरीबुरु

: सांसद गीता कोड़ा को ऐतिहासिक जीत दिलाने की बनी रणनीति
इतने में गुवासाई स्थित एक छोटा सा पुलिया से जा टकराया. और वही पुलिया के नीचे दोनों गिर पड़े. गिरने के कारण एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही दूसरे को गुवा सेल अस्पताल ले जाने के क्रम में अस्पताल में ही मौत हो गई. घटना की जानकारी आज शनिवार सुबह 5:00 बजे गुवा पुलिस को मिलते ही अस्पताल पहुंचे मामले की जांच कर उसे पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही