Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : बाइक से गिरकर दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना अंतर्गत लालजी हाटिंग के पास बुधवार शाम दो युवक बाइक से गिर कर घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को उठाकर गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकुरा गांव के दो युवक लंकेश चाम्पिया एवं राम चाम्पिया अपनी बाइक से बड़ाजामदा से गुवा आ रहे थे. गुवा के लालजी हाटिंग मेन रोड पर इनकी बाइक असंतुलित हो गई जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े. इस दुर्घटना में लंकेश चाम्पिया को चेहरे पर काफी चोट आई है. वही बाइक पर पीछे बैठे राम चाम्पिया को सिर और नाक में गंभीर चोट लगी है. डॉक्टरों ने दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला आईजीएच रेफर कर दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही गुवा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले गई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/workshop-on-credit-system-course-on-may-4-at-ghatshila-college/">घाटशिला

कॉलेज में क्रेडिट सिस्टम पाठ्यक्रम को लेकर कार्यशाला 4 मई को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही