Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : रेलवे ट्रैक से अज्ञात शव बरामद, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा रेलवे पुलिस ने रेलवे ट्रैक से 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. हालांकि शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को घटना स्थल से उठाकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भिजवाया. पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात सूचना मिली की एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है. इसी संदर्भ में घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है परंतु अभी तक इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात व्यक्ति की मौत मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-contract-workers-of-guava-cell-are-not-getting-salary-with-vda/">नोवामुंडी

: गुवा सेल के ठेका मजदूरों को नहीं मिल रहा वीडीए के साथ वेतन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही