Search

नोवामुंडी : भाजपा संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जैंतगढ़ बाजार में भाजपा संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन आयोजित हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे शामिल हुए. उन्होंने कोरोना काल के दौरान जनता को राहत देने के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्जवल योजना, प्रधानमंत्री आवास व शौचालय योजनाओं की जानकारी दी. कहा कि मोदी सरकार गरीबों को मुफ्त में पांच किलो अनाज देती है. लेकिन राज्य की हेमंत सरकार अपना कहते हुए झूठ बोलने का काम कर रही है. हेमंत सरकार भ्रष्टाचार और युवा विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी सरकार है. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर मोदी सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करने को कहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-429th-prakash-parv-of-guru-hargobindji-celebrated-at-baridih-gurdwara/">जमशेदपुर

: गुरु हरगोविंदजी का 429वां प्रकाश पर्व बारीडीह गुरुद्वारा मनाया गया

कई युवा पार्टी में हुए शामिल

इस दौरान मंगल सिंह गिलुवा के नेतृत्व में कांग्रेस व झामुमो के लगभग डेढ़ सौ कार्यकता भाजपा में शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया. मौके पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागाराई, भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा, विधायक गुरु चरण नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक, भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा, एससी मोर्चा जिला शम्भू हाजरा, अश्वनी चातर कार्यक्रम मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp