Search

 
 
 

नोवामुंडी : एमडीओ को लेकर संयुक्त यूनियनों ने पूर्व सीएम मधु कोड़ा से की मुलाकात

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) :  गुवा सेल खदान में एमडीओ (माइनिंग डेवलपर्स ऑपरेशन) के विरुद्ध संयुक्त यूनियनों ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक सोनाराम सिंकु से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान संयुक्त यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सेल प्रबंधन गुवा सेल खदान को एमडीओ का नाम देकर कंपनी ठेकेदार को देना चाहती है. यहां के सभी संयुक्त यूनियन, सेलकर्मी इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि गुवा सेल खदान में निजीकरण कभी भी नहीं होने दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : फेडरेशन">https://lagatar.in/federation-of-government-doctors-association-meeting-in-mumbai-two-doctors-from-jharkhand-also-participated/">फेडरेशन

ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर एसोसिएशन की मुंबई में बैठक, झारखंड के दो चिकित्सक भी हुए शामिल
मधु कोड़ा ने कहा कि इसके लिए क्यों ना हमें आंदोलन करना पड़े या सेल का चक्का जाम करना पड़े. सेल में निजीकरण होने से सेल में होने वाली बहाली पूरी तरह से बंद हो जाएगी. यहां के स्थानीय को रोजगार नहीं मिलेगा. सेल प्रबंधन द्वारा ऐसा करने का हम विरोध करते हैं और किसी भी हालत में एमडीओ को गुवा नहीं आने दिया जाएगा. कोड़ा ने कहा कि एमडीओ के विरोध प्रदर्शन को लेकर तीन सितंबर को गुवा सेल क्लब में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-people-above-80-years-old-and-divyangjan-will-be-able-to-vote-by-post/">गिरिडीह

: 80 वर्ष से अधिक के वृद्ध व दिव्यांगजन डाक से दें सकेंगे वोट
उन्होंने कहा कि अगर सेल प्रबंधन एमडीओ के विरोध प्रदर्शन को लेकर कोई सकारात्मक बात निकाल कर नहीं आती है तो तीन अगस्त को ही अनिश्चितकाल के लिए सेल का डिस्पैच एवं उत्पादन पूरी तरह प्रभावित कर दिया जाएगा. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से मुलाकात करने पहुंचे संयुक्त यूनियनों के पदाधिकारियों में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के रामा पांडे, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक के दुचा टोप्पो, सीटू के मनोज मुखर्जी, सारंडा मजदूर यूनियन के कुल बहादुर, सप्लाई मजदूर संघ के राजेश कोड़ा, झारखंड मजदूर संघ के पंचम जॉर्ज सोय सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही