Search

 
 
 

नोवामुंडी : पीजे सरस्वती शिशु मंदिर में वीर कुंवर सिंह की जयंती मनी

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शुक्रवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई. जयंती समारोह का आरंभ प्रधानाचार्या सीमा पालित द्वारा बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया. जयंती समारोह में वीर कुंवर सिंह जी की जीवनी पर बैजन्ती पान दीदी और नंद किशोर महतो ने प्रकाश डाला. कक्षा छठी की बहनों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-peace-committee-meeting-held-in-chowka-police-station-regarding-eid-many-issues-were-discussed/">चांडिल

: ईद को लेकर चौका थाना में हुई शांति समिति की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे कुंवर सिंह 

प्रधानाचार्या सीमा पालित ने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के रूप में जाना जाता है. जो 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने का क्षमता रखते थे. अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू वीर कुंवर सिंह कुशल सेनानायक थे. अपने ढलते उम्र और बिगड़ते सेहत के बावजूद भी उन्होंने कभी भी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके बल्कि उनका डटकर सामना किया. जयंती समारोह का संचालन बहन स्वाति महापत्रो द्वारा किया गया. जयंती समारोह में विद्यालय के सारे आचार्य, दीदी एवं भैया-बहन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही