Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : मुख्य सड़क चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : रविवार को नोवामुंडी के बलिझोर पंचायत भवन में डीवीसी डूकासाई ग्राम के मुंडा गसवा बारजो की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में नोवामुंडी से बड़ाजामदा जाने वाले मुख्य सड़क के चौड़ीकरण को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में सभी ग्रामीणों ने विचार विमर्श करते हुए नोवामुंडी से बड़ाजामदा जाने वाले मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के मामले में कई बिन्दुओं पर निर्णय लिया. सड़क के चौड़ीकरण से सड़क के दोनों किनारे बनाए घरों को काफी क्षति पहुंचेगी. इसलिए सड़क का चौड़ीकरण पुराने पुल की ओर कराने पर सहमति बनी, ताकि पुरखों से बसें ग्रामीणों के घरों को किसी प्रकार की क्षति न हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempted-rape-of-a-girl-by-entering-the-house-in-jaduguda-arrested/">जमशेदपुर

: जादूगोड़ा में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

बैठक में मुख्य रूप से ये लोग हुए शामिल

सड़क को सीधा करने का उद्देश्य लोगों का घर ना तोड़ा जाए. शमशान एवं पेयजल आपूर्ति में कोई बाधा ना पहुंचे. गांव में एकमात्र मेडिकल स्टोर है उसे क्षति ना पहुंचे. बैठक में मुख्य रूप से विनीता पारे, कुंती देवी, सोना जोजो, सुलोचना पात्रो, सुरभी गिरी, पूनम देवी, शांति तिग्गा, अमन कुमार रजक, सत्याभ्रता बारिक, मानिक रावत, अनीस हेंब्रम, दीपक दास, जितेंद्र पाल, असित कुमार मंडल, अजीत कुमार गिरी, सुमित कांडुलना, विकास पात्रो, संतोष गिरी, नौशाद, शंकर शर्मा, मंडल दा आदि शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही