Search

नोवामुंडी : मणिपुर व अंकुआ कांड के विरोध में ग्रामीणों ने निकली रैली, पीएम का पुतला फूंका

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : मणिपुर व अंकुआ कांड के विरोध में गुवा स्थित ठाकुरा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार देर शाम रैली निकाली व प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. रैली में शामिल ग्रामीण बिरसानगर दो, रेलवे स्टेशन, रेलवे मार्केट, कच्ची धौड़ा, विवेक नगर, रामनगर होते हुए गुवा बाजार पहुंचे और दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर नारेबाजी की. इस दौरान सभी ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया. इसमें शामिल ग्रामीणों ने अंकुआ कांड की शिकार अमिता तिर्की के हत्यारे को फांसी देने, मणिपुर घटना के तमाम आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी देने, महिलाओं पर जारी हिंसा, हत्या, दुष्कर्म की घटना पर अविलंब रोक लगाने, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर आरोपियों को जल्द सजा दिलाने, आदिवासियों पर हो रही हिंसा व प्रताड़ना की घटनाओं पर रोक लगाने एवं पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने की मांग कर रहे थे. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-railway-track-unidentified-person-body-recovered/">चाकुलिया

: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, नहीं हो सकी शिनाख्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//