Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : टाटा स्टील के खिलाफ ग्रामीण 12 जुलाई को करेंगे भूख हड़ताल

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : रविवार को अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने कुंदरीजोर जोड़ापोखर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को टाटा कंपनी आयरन ओर माइंस नोवामुंडी में 48 घंटे का भूख हड़ताल किया जाएगा. टाटा कंपनी वर्षों से नोवामुंडी में अपना खनन कार्य कर रही है. लेकिन आसपास के गांवों में आज तक कोई विकास नहीं किया है. इसी तरह जगन्नाथपुर प्रखंड के रामतीर्थ बैतरणी नदी से लौह अयस्क धोने के लिए पानी ले जाकर अपना बिजनेस चला रहे हैं. लेकिन जगन्नाथपुर प्रखंड का भी विकास नहीं किया गया. और अब क्योंझर इंजीनियरिंग कॉलेज से वहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को सीधे टाटा कंपनी में प्लेसमेंट किया जा रहा है जो निंदनीय है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ten-year-old-girl-dies-of-snakebite-mourning-in-the-village/">चाईबासा

: सर्पदंश से दस वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

खेत में पानी पहुंचाने की मांग

मानसिंह तिरिया ने टाटा कंपनी से मांग की है कि जगन्नाथपुर प्रखंड के हर खेत में पानी पहुंचाए, स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दे और नौकरी में स्थानीय को प्रथमिकता दे. इन मांगों को लेकर 12 जुलाई को डीवीसी नोवामुंडी के समक्ष 48 घंटा भूख हड़ताल किया जाएगा. इस कार्यक्रम में बेरोजगार युवा शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी जगन्नाथपुर, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिला उपायुक्त को कार्यक्रम की प्रतिलिपि प्रेषित कर दी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही