Search

 
 
 

नोवामुंडी : झामुमो गुवा पूर्वी पंचायत के अध्यक्ष बने विश्वकेशन व पश्चिमी के विनय

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की मंगलवार को सरना स्थल में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता वृंदावन गोप ने जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन के दिशा निर्देशन में नई कमेटी का गठन किया. इसमें सर्वसम्मति से झामुमो गुवा पूर्वी पंचायत के अध्यक्ष विश्वकेशन महापात्रो को बनाया गया. वहीं झामुमो पश्चिमी पंचायत के अध्यक्ष विनय पूर्ति बनाए गए हैं. इस दौरान विश्वकेशन महापात्रो ने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव भारी मतों से विजय होगी. साथ ही झामुमो ही एक ऐसी पार्टी है जो बेरोजगारों को रोजगार दिला सकती है. इस दौरान झामुमो के सक्रिय नेता वृंदावन गोप ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गरीबों के लिए अबुवा आवास योजना चला रहे हैं. इसे भी पढ़ें : सियासी">https://lagatar.in/amidst-the-political-turmoil-rajesh-thakur-said-when-there-will-be-talk-of-change-then-he-will-express-his-views/">सियासी

हलचल के बीच राजेश ठाकुर का बयान, बदलाव की बात होगी, तब वो अपनी बात रखेंगे
इस योजना के तहत गरीबों को रहने के लिए घर बनाया जा रहा है. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा के माध्यम से झारखंड सरकार ने गरीबों के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगों के घर-घर तक योजनाएं पहुंचा रही है तथा इसका लाभ दे रही है. बैठक में बलदेव दास, विश्वकेशन महापात्रो, शामा कुमार महतो, दासो तिरिया, लखीराम लोहार, हरिपदो दास, मुरली दास, सरयू दास, प्रेमजीत सिंह, पद्मलोचन तांती, मंगल लकड़ा, मुरली राउत, गणेश मोदी, राम सिंह, सत्यानन्द पान, मारकस हेरेंज, आलोक डोडका सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही